हरिद्वार। राज्य निर्वाचन आयोग उत्तराखण्ड की अधिसूचना के क्रम में नगर निगम रूड़की के नगर प्रमुख एवं सभासदों के निर्वाचन प्रक्रिया अंतर्गत आज मेयर/नगर प्रमुख पद हेतु आज 16 प्रत्याशियों द्वारा अपने नामांकन दाखिल किये गये। मेयर/नगर प्रमुख पद हेतु कुल 21 प्रत्याशियों द्वारा नामांकन किया गया।
आज मेयर/नगर प्रमुख पद हेतु नामांकन करने वाले में निर्दलीय स्वाति कालरा, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से सचिन गुप्ता, निर्दलीय गौरव गोयल, निर्दलीय दीपक कुमार, निर्दलीय रश्मि चैधरी, भाजपा से मयंक गुप्ता, निर्दलीय आदेश त्यागी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस/निर्दलीय ओम प्रकाश सेठी, बसपा से राजेन्द्र कुमार, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से अशोक कुमार चैहान, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से श्याम सिंह, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस/निर्दलीय रजनीश शर्मा, निर्दलीय चन्द्र प्रकाश, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस/निर्दलीय हंसराज सचदेवा, निर्दलीय मोनिका तोमर, निर्दलीय नवीन जैन ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किये। इसके अलावा नगर निगम रूडकी के 40 वार्डों से आज 176 प्रत्याशियों द्वारा सभासद पद हेतु अपने नामांकन दाखिल किये गये।
मेयर पद के लिये अभी तक 21 व पार्षद पद हेतु 176 ने किया नामांकन