जानिये क्या हुआ? जब पत्नी ही निकली कार्ल गर्ल

शंकर दत्त शर्मा


काशीपुर। उत्तराखंड में आज एक घटना ऐसी घटी की सभी दंग रह गये। प्राप्त जानकारी के अनुसार पत्नी का पर्दाफाश करने के लिये एक व्यक्ति ने महिला दलाल के माध्यम से कॉल गर्ल की मांग की तो वह उसकी स्वयं की पत्नी निकली। जब दोनों में आमना-सामना हुआ तो  हाथापाई भी हो गई। दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी है। पुलिस ने मामले में जांच कराने की बात कही है। जानकारी के अनुसार आईटीआई थाना क्षेत्र की युवती का विवाह कुछ वर्ष पूर्व दिनेशपुर निवासी युवक के साथ हुआ था लेकिन विवाह के बाद उक्त महिला अधिकतर समय ससुराल में न रहकर मायके काशीपुर में ही रहती थी। कॉल गर्ल बनी इस युवती की एक सहेली भी है। बीते दिनों दोनों सहेलियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस पर सहेली ने महिला के पति को फोन कर उसकी पत्नी के कॉलगर्ल होने की जानकारी दी। उसने बताया कि श्यामपुरम में रहने वाली एक महिला के माध्यम से वह काम करती है। उसने दलाल महिला का मोबाइल नंबर भी उसके पति को उपलब्ध कराया। इस पर महिला के पति ने फोन कर दलाल महिला से संपर्क साधा। दलाल महिला ने उसे व्हाट्सएप पर कई युवतियों के फोटो भी भेजे। इनमें उसकी पत्नी का फोटो भी था। उसने दलाल महिला से उसे बुक करने को कहा। डीलिंग के मुताबिक उक्त महिला बताए गए पते पर पहुंच गई। वहां आमना-सामना होने पर दोनों के बीच मारपीट हो गई। महिला ने पति पर उसकी सहेली के साथ संबंध रखने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए आईटीआई थाना पुलिस को तहरीर सौंपी। उधर, उसके पति ने भी पुलिस को अपनी आपबीती सुनाई और इस मामले में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।