हरिद्वार। कोतवाली ज्वालापुर अंतर्गत शान्ति विहार, आर्यनगर में किराए पर रह रही लड़कियों की मकान मालिक द्वारा नहाते समय अश्लील वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शांतिविहार, आर्यनगर में रजनीश पुत्र चौखे राम, उम्र 35 वर्ष के घर में सीमा व रीना(काल्पनिक नाम) की दो लड़कियां पिछले काफी समय से किराए पर रहती है। आज सुबह जब वे बाथरूम में नहा रही थी तो मकान मालिक रजनीश चोरी छुपे रोशनदान में से नहाते हुए लड़कियों की अश्लील वीडियो बनाने लगा। नहाने की वीडियो बनाते हुए पीड़ित लड़की ने उसे देख लिया और नहाने के बाद उससे मोबाइल छीन लिया। मोबाइल में अश्लील वीडियो देखने के बाद मालूम हुआ कि मकान मालिक ने इससे पहले भी उनकी इसी तरह की अश्लील वीडियो बनाई हुई है। इतना ही नही पिछले दिनों इन लड़कियों की एक सहेली पेपर देने के सिलसिले में इनके पास आकर रुक गयी थी। इसने उसकी भी अश्लील वीडियो बना रखी थी। मकान मालिक की ऐसी घिनौनी करतूत को देखकर लड़कियां सहम गई और कोतवाली जाकर अपनी आप बीती सुनाई। मूलतः लड़कियां एक सहारनपुर और एक बिजनौर जनपद की रहने वाली है। जबकि मकान मालिक अभी कुछ वर्ष पूर्व पीठ बाजार ज्वालापुर से शांति विहार में रहने लगा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
किराये पर रह रही लड़कियों की नहाते समय अश्लील वीडियो बनाते हुए मकान मालिक पकड़ा, पुलिस ने किया मामला पंजीकृत