हरिद्वार। सैनी आश्रम, ज्वालापुर में सैनी सभा अध्यक्ष नरेश सैनी ने ध्वजारोहण कर गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर अध्यक्ष ने कहा कि देश की आजादी के बाद 26 जनवरी 1950 को देश ने अपने संविधान को अपनाकर विश्व में अपनी अलग पहचान बनाई। आज देश का लोकतंत्र विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है जिसमें देश के हर नागरिकों को अधिकारों के साथ साथ कर्तव्यों का भी परिभाषित किया गया है। उन्होंने सैनी समाज के अग्रज समाजसुधारक, शिक्षक महात्मा ज्योतिबाफुले के कार्यों को देखते हुए भारत सरकार से भारत रत्न देने की मांग की। आल इंडिया सैनी सेवा समाज के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सैनी ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पल हमारे गौरव के पल है। इसी दिन हमे अपना संविधान मिला जिसे बाबा साहेब अंबेडकर जैसी शख्सियत ने बड़ी मेहनत करके बनाया था। वरिष्ठ पत्रकार मनोज सैनी ने भी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हजारों शहीदों की शहादत के बाद 1947 में जाकर आजादी मिली और 26 जनवरी 1950 को देश ने अपना संविधान अपनाया। जिस समय देश आजाद हुआ उस समय देश अनेकों समस्याओं गरीबी, खाद्यान्न की कमी, रुपया पैसा,स्वास्थ्य से घिरा हुआ था एयर एक सुई भी हमें आयात करनी पड़ती थी लेकिन आज देश खाद्यान्न ले साथ साथ अंतरिक्ष, संचार क्रांति आदि में महारत हासिल के चुका है और इसमें देश की सभी सरकारों का महत्वपूर्ण योगदान है। इस अवसर पर सैनी सभा के पूर्व अध्यक्ष अनिल सैनी, मंत्री धूम सिंह सैनी, वेद वृत सैनी, धर्मराज सैनी, कोषाध्यक्ष टेक चंद सैनी, जगपाल सैनी, दुली चंद सैनी, नरेंद्र सैनी, विनोद सैनी, अजय सैनी आदि सहित सैनी आश्रम में निवास कर रहे सभी छात्र उपस्थित थे।
सैनी आश्रम, ज्वालापुर में भी धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस, अध्यक्ष नरेश सैनी ने किया ध्वजारोहण।