कश्यप दल ने आज भी खादय सामग्री बांटकर की जनसेवा

अरुण कश्यप


हरिद्वार। कश्यप अल फाउंडेशन की ओर से आज लगातार चौथे दिन भी जरूरतमंद लोगों तक भोजन पहुंचाया गया।
 आज हर की पैड़ी, गोविंदपुरी, इंडस्ट्रियल एरिया हरिद्वार आदि जगहों पर करीब 500 पैकेट खाने के बनवा कर बांटे गए।
साथ ही सैकड़ों पैकेट प्रशासनिक अधिकारियों को भी दिए गए ताकि वह अपने स्तर से जरूरतमंदों तक खाना पहुंचा सकें ।
जानकारी देते हुए संस्था के अध्यक्ष देवराज कश्यप ने बताया कि आज हम लोगों का चौथा दिन है और प्रयास रहेगा कि लोक डाउन के अंतिम दिन तक हम यह अभियान जारी रखें। लक्सर के प्रसिद्ध समाजसेवी राजवीर कश्यप ने इस दौरान संस्था के सदस्यों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि अब तक  इतना अच्छा कार्य देखने को नहीं मिला। उन्होंने कहा कि इस वक्त सबसे ज्यादा जरूरत नर सेवा की है क्योंकि नर सेवा ही नारायण सेवा है। कश्यप समाज आश्रम के महासचिव चरण सिंह कश्यप ने इस दौरान सभी का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि यह समय हम सबके लिए मानवता दिखाने का है। हम सब को एकजुट होकर मानवता दिखानी चाहिए। इस दौरान नवीन अग्रवाल, दुष्यंत शर्मा, अरुण कश्यप, नाथीराम कश्यप, विशनपाल कश्यप, रवि कश्यप ऋषिपाल कश्यप, प्रियंका अग्रवाल, दिनेश कश्यप शिव कुमार कश्यप आदि ने सहयोग
किया।