लॉक डाउन के बीच चंद भाजपाईयों ने मनाया भाजपा का 40वां स्थापना दिवस

सुनील सैनी


हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष डॉ जयपाल सिंह चौहान जी द्वारा भारतीय जनता पार्टी का 40 वां स्थापना दिवस मनाया गया। भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि दी गई। साथ में सुनील सैनी प्रदेश सह संयोजक बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ भाजपा उत्तराखंड, लव शर्मा जिला कार्यालय प्रभारी व मोहित वर्मा जिला सोशल मीडिया प्रभारी मौजूद रहे।