हर्ष सैनी
हरिद्वार। आज लॉकडॉउन के चलते सोशल डिस्टेंस का पूर्णत: ध्यान रखते हुए ब्रह्मपुरी रावली महदुद अम्बेडकर चौक पर पुलिस प्रशासन का सम्मान किया गया जिसमें थाना सिडकुल की पूरी टीम एवं थाना अध्यक्ष श्रीमान प्रशांत बहुगुणा जी का सम्मान हुआ जिसमें मनोज साह का० सोहन रावत दरोगा व भाजपा युवा नेता इशांत तेजियान ने पूरी पुलिस टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमारा देश अभी कोरोना जैसी गंभीर महामारी से जुझ रहा है जिसमें इस महामारी से लडने में हमारे डॉक्टर, पुलिस, सफाईकर्मी, अहम भूमिका निभा रहे हैं। हम सभी को एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते इन सभी का सम्मान करना चाहिए ये लोग हमारी सेवाओं में सैदेव तत्पर रहते हैं। वहीँ ब्रह्मपुरी-रावली महदूद के ग्राम प्रधान प्रमोद पाल का भी धन्यवाद किया गया। इस दौरान रजत दिवाकर, विवेक कमल, रविन्द्र कुमार, हिमांशु कटारिया, अश्वनी पाल, प्रज्वल पाल, रजनीश कटारिया, आदि मौजूद रहें।