हरिद्वार। हरिद्वार नगर निगम महापौर जी ने बैरागी कैम्प में भोजन वितरित कर लोगों का हाल चाल लिया। उसके बाद नगर निगम में अधिकारियों के साथ बैठक कर पूरे नगर निगम क्षेत्र में चल रहे सेनेटाइजर की जानकारी ली तथा अधिकारियों व कर्मचारीयों को आ रही परेशानियों के बारे में जानकारी ली तथा कहा कि साधन हम उपलब्ध कराएंगे। लेकिन इस संकट काल में कोई भी लापरवाही क्षमा योग्य नहीं होगी। यह समय हमारे इम्तिहान का समय है। इस समय हमें हर हाल में खरा उतरना है।बैठक में अकाउंटेंट चंद्र शेखर जी, एसएनए तनवीर सिंह जी, एसएनए विनोद जी व डॉक्टर हेमन्त आर्य जी व राजेन्द्र घाघट उपस्थित रहे।इसके बाद महापौर जी ने रोशनाबाद पहुँच कर माननीय जिलाधिकारी जी से मुलाकात की। मुलाकात में पहले आने वाले समय में नगर निगम क्षेत्र में सफाई के कार्यों में बिना धन व संशाधनों के दिक्कत आ सकती है। अतः नगर निगम को आपदा फंड से अलग बजट उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। उसके बाद जिन व्यक्तियों के पास राशन कार्ड नहीं हैं। जिनके राशन कार्ड रिनियुल नहीं हुए हैं।जो गरीब किरायेदार हैं। जो अत्यंत गरीब झुग्गी झोपड़ियों में रहते हैं उनके लिए आटा, चावल दाल चीनी के साथ साथ टूथ पेस्ट ,चाय की पत्ती, दूध, तेल, नमक, मसाले, गैस आदि दैनिक चीजों की उपलब्धता कराने का अनुरोध किया। इस कार्य में किसी के साथ भी भेदभाव, राजनीति ना हो। इसका अनुरोध जिलाधिकारी, हरिद्वार से महापौर ने किया। आज कल रोजाना दुखी लोग महापौर जी के निवास पर पहुँच कर अपनी भूख सम्बन्धी शिकायतें सुनाते हैं। आज ऐसे ही एक कार्डधारी व्यक्ति जिसका राशन कार्ड रिनियुल नहीं हुआ है अपनी व्यथा सुनाते सुनाते रोने लगा तो महापौर जी ने निर्णय लिया कि मैं भी कल उन लोगों के समर्थन में उपवास रखूंगी जिन गरीब लोगों को सरकार अभी तक भोजन उपलब्ध कराने में असमर्थ रही है।मैं हर उस जरूरत मन्द व्यक्ति के साथ हूँ जो लाचार बेबस है।
पढिये किसने कहा कि विपदा की इस घड़ी में लापरवाही क्षमा योग्य नहीं