पढिये टोल फ्री नं0 डायल 1921 को लेकर क्या कहा जिलाधिकारी श्री सी. रविशंकर ने

हरिद्वार। आरोग्य सेतु एप का (इंटरएक्टिव वॉयस रिस्पांस सिस्टम) डायल 1921 नाागरिकों हेतु आरोग्य सेतु एप द्वारा सुरक्षा प्रदान किये जाने के संबंध में जिलाधिकारी हरिद्वार श्री सी. रविशंकर ने जनपद वासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी नागरिक अपनी सुरक्षा को और अधिक सुनिश्चित करने के लिए मोबाईल और लैण्डलाईन सेवाएं पहले से ही लागू की जा चुकी हैं। यह एक टोल फ्री सेवा है।
नागरिकों को 1921 पर केवल मिस्ड काॅल करनी है। काॅल स्वयं कट जाने के बाद 1921 से वापस काॅल प्राप्त होगी। जोकि स्वास्थ्य संबंधी प्रश्नों से जुड़ी जानकारियों से संबंधित होगी। स्वास्थ्य संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे, आरोग्य सेतु एप के माध्यम से उसी प्रकार की प्रतिक्रियाएं या परिणाम प्राप्त होंगे, जिस प्रकार के उत्तर नागरिक अपने स्वास्थ्य के संबंध में आरोग्य सेतु एप को जवाब देगा। नागरिकों को संदेशों द्वारा उनके स्वास्थ्य से संबंधित चेतावनी एप द्वारा लगातार मिलती रहेगी, वे जहाँ भी जायेंगे। यह सेवा 11 लोक भाषाओं में तैयारु की गयी है। साथ ही साथ नागरिकों को उसी भाषा में संदेश भेजे जायेंगे जिस भाषा में वे अपने जानकारी साझा कर सकते हैं। आरोग्य सेतु एप में वे सभी प्रक्रियाएं की जा शामिल है  जिस में वे कार्य किये जाते है जो नागरिकों को चेतावनी देते हैं। यह एप उनकी सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए है।
 जिलाधिकारी ने सभी मीडिया /पत्रकार साथियों से भी अपील की जनता को 1921 सेवा के संबंध में जागरूक करने के लिए अपना सहयोग प्रदान करें। नागरिकों को इस सेवा के वास्तविक रूप के संबंध में जागरूक करें और बतायें कि  झूठी और धोखेबाज काॅल्स से सावधान रहें। उन्होंने स्टेट हेल्थ डिपार्टमेंट और अन्य डिपार्टमेंट को भी अपने होम पेज पर इस सर्विस की जानकारियों का संचालन करने के भी निर्देश दिये।