सतपाल महाराज के बेटे बहु सहित 17 लोग कोरोना पॉसिटिव

हरिद्वार।उत्तराखण्ड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज व उनके बेटे, बहु व कर्मचारियों सहित 17 लोग कोरोना पाजिटिव पाये गये हैं। सतपाल महाराज की पत्नी व पूर्व मंत्री अमृता रावत कोरोनावायरस होने के बाद एम्स में भर्ती हो चुकी हैं। इसके बाद अमृता रावत के संपर्क में आए सतपाल महाराज सहित 42 लोगों के सैंपल लिए गए, जिसमें से 17 लोगों में संक्रमण का पता चला है। इनमें अधिकांश महाराज के घर मे काम करते हैं। हालांकि 12 कर्मचारियों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। सतपाल महाराज और उनके बेटे बहुत सहित पॉजिटिव आए सभी लोगों को अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है। गौरतलब है कि सतपाल महाराज परसों की कैबिनेट बैठक में भी शामिल थे अब कैबिनेट में शामिल मंत्री गणों तथा अन्य कर्मचारी अधिकारियों पर भी संकट के बादल मंडरा रहे हैं। अब उनका भी कोरोना टेस्ट लिया जा सकता है।