अब सुबह 7 बजे से रात 8 बजे तक खुल सकेंगी दुकाने, सुबह 5 बजे के बाद कर सकेंगे सुबह की सैर

देहरादून। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने राज्य में बाजार खुलने के समय को एक घंटा बढा दिया है। सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि केंद्र सरकार की गाइडलाइन  के अनुसार 9 बजे तक बाजार खोलने की है लेकिन अभी तक राज्य में 7 बजे तक ही दुकाने खोलने की अनुमति थी। अब इसको एक घंटा बढ़ा दिया गया है, राज्य में अब बाजार सुबह 7 से रात 8 बजे तक खुल सकेंगे। वहीं सरकार ने सैर करने वाले लोगों को भी राहत दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सुबह 5 बजे के बाद सैर करने वाले लोगों को भी छूट दी गयी है।