बड़ी संख्या में कांग्रेस में शामिल हुए युवा, मेयर ने कहा प्रदेश में 2022 में बनेगी कांग्रेस सरकार

हरिद्वार। नगर निगम, हरिद्वार की मेयर अनीता शर्मा के कैंप कार्यालय कृष्णा नगर में पार्टी के महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल, मेयर अनीता शर्मा वरिष्ठ कांग्रेसी अशोका शर्मा , नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी,पूर्व राज्यमंत्री एडवोकेट अरविन्द शर्मा, डॉ संजय पालीवाल सहित पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में 2 दर्जन से अधिक युवाओं को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर कांग्रेस में शामिल युवकों का पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्री सतपाल ब्रह्मचारी ने फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर मेयर अनीता शर्मा ने कहा कि बीजेपी की सरकार से परेशान होकर लोग कांग्रेस पार्टी का दामन थाम रहे हैं इन युवकों के कांग्रेस में शामिल होने से पार्टी मजबूत होगी और 2022 में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी, महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा है कि कोरोना काल में भाजपा ने सभी रोजगार खत्म कर दिए हैं और युवक आज बेरोजगार होकर दर-दर की ठोकरे खा रहे है और इस समय सब लोग कांग्रेस की तरफ आशा भरी नजरों से देख रहे हैं बीजेपी की नीतियों से नाराज होकर आज इन युवकों ने बड़ी संख्या में कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की है। सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि युवाओं का बीजेपी से मोहभंग हो गया। बीजेपी शासन में युवा बेरोजगार हो रहे। कांग्रेस ही एक उम्मीद है। डॉ संजय पालीवाल ने कहा कि युवाओं के सामने कांग्रेस ही एकमात्र विकल्प है। देश को चलाने में भी कांग्रेस ही सक्षम है। अशोक शर्मा ने कहा कि कुछ समय में अधिक से अधिक युवा कांग्रेस में शामिल होंगे। जनता बीजेपी कि नीतियों से परेशान है। कांग्रेस में शामिल होने वाले युवाओं में विपुल सकलानी, संजय चौधरी, कंवर पाल, जगेश कुमार, शगुन सैनी, अमित चंद्रा, देवेन्द्र मनवाल, राकेश कुमार, शोभित बिष्ट, उत्तम नेगी, उमेश कुमार, रिंकू कश्यप, नीतीश कुमार, दीपक, अभिषेक, संघर्ष, दिनेश रावत, नरेंद्र कुमार, शिव कुमार, सतेंद्र नेगी, सतीश, प्रदीप, अलिशेर आदि है। इस अवसर पर रवि कश्यप, सुनील कुमार, विशाल राठौर, प्रेम शर्मा, वसीम सलमानी, नीलम शर्मा, नितू बिष्ट, सुमित भाटिया, संगम शर्मा, अमित राजपूत, नितिन यादव, आकाश भाटी, अमन गौड़, करण सिंह आदि उपस्थित थे।