उत्तरी हरिद्वार से कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री उमा गुजराल व कनखल से ब्लॉक उपाध्यक्ष नरेश वर्मा ने मंत्री मदन कौशिक की उपस्थिति में कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थामा, लगाया उपेक्षा का आरोप

हरिद्वार। जैसे जैसे 2022 का उत्तराखंड विधानसभा का चुनाव नजदीक आता जा रहा है वैसे वैसे चुनावी हलचल भी तेज होती जा रही है। चुनावी हलचल में हर रोज पार्टी कार्यकर्ताओं की निष्ठा भी बदलती जा रही है। इसी क्रम में कनखल के कांग्रेस के ब्लॉक उपाध्यक्ष नरेश वर्मा ने अपने साथियों सहित कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के सम्मुख भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हरिद्वार कांग्रेस का हर नेता सिर्फ अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहा है और पार्टी को धरातल में पहुंचाने का काम कर रहा है। वहीं दूसरी और उत्तरी हरिद्वार में वरिष्ठ कांग्रेसी नेत्री उमा गुजराल जो हमेशा से कांग्रेस के लिए तन मन धन से कांग्रेस की सेवा करती चली आई है, कांग्रेस में उपेक्षित होने के चलते भाजपा की कार्यशैली से प्रभावित होकर उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री भाजपा विधायक मदन कौशिक के नेतृत्व में अपने अपने दर्जनभर साथियों सहित भाजपा का दामन थाम लिया है। उमा गुजराल के साथ भाजपा का दामन थामने वालों में वरिष्ठ अधिवक्ता राजेंद्र जोशी अजय शर्मा सुमित्रा देवी पूनम गुजरात मोनिका दीपा बोरा भावना बिष्ट उपासना पुरोहित सुनीता राहुल गुजराल आदित्य जोशी एस गुजराल द्रोल गुजरात आदि को कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई इस मौके पर कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि कांग्रेस की परिवार वादी नीति से रूस्ट होकर कांग्रेस कार्यकर्ता कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में आस्था रखते हुए भाजपा का दामन थाम रहे हैं सबका साथ सबका विकास पर विश्वास रखती है उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का चहुमुखी विकास हो रहा है। भाजपा की कथनी करनी को देखकर लोग भाजपा के प्रधानमंत्री से प्रभावित हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा के देश की जनता के साथ किए वादे पूरे करने में कोर कसर नहीं छोड़ी है चाहे राम मंदिर निर्माण खोया धारा 370 प्रधानमंत्री ने सभी वादे पूरे करने की पुरजोर कोशिश की है। आज देश को कोरोना महामारी के चलते देश को विकास की पटरी पर लाने का काम देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रहा है। भाजपा परिवारवाद की राजनीति छोड़कर केवल राष्ट्रवाद की राजनीति करती है। इस मौके पर उमा गुजराल ने कहा कि भाजपा में उनकी पूरी आस्था व निष्ठा है अपने शीर्ष नेतृत्व के आदेश पर ताकि को जन जन तक पहुंचाने का काम करेंगे।