भाजपा राज में देश में गरीब की बहु बेटियां सुरक्षित नहीं, हाथरस की घटना पर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

हरिद्वात। हाथरस की घटना के विरोध में ललिता रौ पुल बाल्मीकि चौक पर प्रदर्शन किया। मायापुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रवि कश्यप के नेतृत्व में ललिता रौ पुल, बाल्मीकि चौक पर इकठे हुए और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार व् केंद्र में बैठी मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया प्रदर्शन में भारी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। प्रदर्शन महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष विमला पांडे ने कहा नरेंद्र मोदी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के नारे को लेकर सत्ता पर काबिज हुए थे और आज हाथरस में एक बेटी के साथ जिस तरह का घृणित अपराध हुआ उस पर अभी तक मोदी जी ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है और न ही मुख्यमंत्री संज्ञान में ले रहे हैं।अब वह समय दूर नहीं किस देश की आधी आबादी उनका यह सत्ता का नशा 2022 और 2024 में चूर चूर कर देगी। ब्लॉक अध्यक्ष रवि कश्यप एवं गार्गी राय हमने कहा के एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देते हैं और दूसरी तरफ बेटियों का महिलाओं का शोषण करने वालों को संरक्षण भी देते हैं। आज तक कभी भी उन्होंने से अपने मन की बात कही क्या कभी बेटियों के एवं महिलाओं के मन की बात भी जानने का प्रयास किया है। आज हम सब लोग खासकर महिला शक्ति के साथ हरिद्वार में उपस्थित हुए हैं और हाथरस में जो मनीषा बहन के साथ जो दिल जलाने वाला अपराध हुआ है उनके दोषियों को जल्द से जल्द फांसी की मांग करते हैं। महानगर सचिव नीलम शर्मा ब्लॉक महासचिव विशाल निषाद ने कहा की कि यदि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अगर महिलाओं को और देश की बेटियों को सुरक्षा नहीं दे सकते तो उनको सत्ता पर रहने का कोई अधिकार नहीं। उनको मानवता के आधार पर तत्काल अपना इस्तीफा दे देना चाहिए। मेयरप्रतिनिधि विक्की कोरी वार्ड अध्यक्ष आशु चंचल ने कहा कि जब तक देश में और प्रदेशो में भाजपा की सरकार बैठी है तब तक एक देश में गरीब की बेटी सुरक्षित नही है। आने वाले समय में इस देश की गरीब जनता ही मोदी को और योगी को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाने का काम करेगी। प्रदर्शन करने वालों में वार्ड अध्यक्ष जगदीप असवाल,दीपक कश्यप,पंकज नोटियाल, मेयर प्रतिनिधि विजय ठाकुर, आशीष भरद्वाज,रवि बाबु शर्मा,सनी मल्होत्रा,कारन सिंह राणा ,अरविंद चौहान, रवि कोरी राजन सन्नो अजय कोरी विक्की कोरी मुन्ना मास्टर, रूबी राय ,सीता,मीरा सक्सेना, संजना राय आदि उपस्थित थे।