काशीराम प्रदेश उपाध्यक्ष, विकास बने एनयूजे के प्रदेश कोषाध्यक्ष

हल्द्वानी। नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश जोशी ने उत्तराखंड प्रदेश में एनयूजे के संगठन की मजबूती के लिये अपनी प्रांतीय टीम का गठन शुरू करते हुये *एनयूजे-आई की उत्तराखंड प्रदेश कार्यकारिणी हेतु का पंजाब केसरी के उत्तराखंड प्रभारी व वरिष्ठ पत्रकार तथा हल्द्वानी प्रेस क्लब के अध्यक्ष संजय तलवार जी को प्रदेश का वरिष्ठ उपाध्यक्ष, हरिद्वार के वरिष्ठ पत्रकार काशीराम सेनी जी को प्रदेश उपाध्यक्ष तथा हरिद्वार के वरिष्ठ पत्रकार विकास झा को प्रदेश कोषाध्यक्ष मनोनीत किया है। श्री जोशी ने कहा कि कुमायूँ व गडवाल मंडलो के के सक्रिय व कर्मठ पत्रकारो को संगठन में सम्मान देकर सबका साथ, सबका विश्वास की नीति के साथ शासन-प्रशासन व पत्रकारो के बीच सेतु का काम करते हुये पत्रकार हितों हेतु उत्तराखंड में आदर्श तरीके से कार्य किये जायेंगे। उपरोक्त के मनोनयन पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ब्रामदत शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामचंद्र कनौजिया, प्रदेश महामंत्री सुशील त्यागी, प्रदेश संरक्षक अविकल थपलियाल, संरक्षक तारा चंद्र गुर्रानी, नैनीताल के निवर्तमान जिलाध्यक्ष दिनेश जोशी ने बधाई देते हुए सभी पदाधिकारीयो से आशा व्यक्त की कि प्रदेश में NUJ के सिद्धांतों के अनुरूप संगठन को मज़बूती प्रदान करेंगे।