ऋषिकेश। ऋषिकेश में एक महिला पत्रकार पर एक डॉक्टर द्वारा जानलेवा हमले का वीडियो सोशल मीडिया में सामने आया है। जानकारी के अनुसार किसी मामूली बात को लेकर रेवत सिंह पुंडीर नामक डॉक्टर ने पहाड़ टीवी की महिला पत्रकार विनीता परजानलेवा हमला कर दिया। जिससे महिला के गम्भीर रूप से घायल हो गयी एयर उसका स्थानीय खुराना अस्पताल में इलाज चल रहा है। दरअसल आरोपी डॉक्टर की दुकान और महिला पत्रकार का घर दोनों आसपास ही है और डॉक्टर महिला पत्रकार के घर की दीवार पर अपना एसी लगाना चाह रहा था। महिला ने जब इस पर अपना ऐतराज जताया तो डॉक्टर ने महिला पत्रकार पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।जिसे महिला के सिर में काफी गहरी चोट आई है। महिला पत्रकार को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ आईपीसी की प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। स्टेट यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स, के संयोजक मनोज सैनी ने महिला पत्रकार पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है और शासन प्रशासन से मांग की है कि आरोपी डॉक्टर के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाये।